Skip to main content

मेरे घर में तिलक हटाकर आओ: संगीतकार एआर रहमान की अम्मी ने जब गीतकार से हिंदू चिह्न हटाने को कहा...


संगीतकार एआर रहमान (A R Rehman) के परिवार को लेकर तमिल गीतकार पिरईसूदन (Piraisoodan) ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। इससे पता चलता है कि रहमान का परिवार हिंदू चिह्नों व सभ्यता के प्रति कितना असहिष्णु है।

अपने साथ हुई घटना को याद करते हुए कवि व गीतकार पिरईसूदन ने बताया कि वे एक सरकारी कार्यक्रम में रहमान से मिले। वहाँ रहमान को उन्हें देख कर याद आया कि उन लोगों ने कैसे बीते समय में एक साथ काम किया था।

गीतकार पिरईसूदन के अनुसार, इसी कार्यक्रम में रहमान ने उन्हें पुरानी यादें और साथ को तरोताजा करने के लिए अपने घर आकर गाना लिखने कोआमंत्रित किया। लेकिन जब पिरईसूदन रहमान के घर गए तो उनकी अम्मी ने उन्हें घर में विभूति और कुमकुम तिलक न लगाकर आने को कहा। इसे सुनते ही पिरईसूदन ने अपने माथे से धार्मिक चिह्नों को हटाने से मना कर दिया।

गौरतलब है कि हिंदू धर्म में विभूति और कुमकुम माथे पर लगाया जाता है। खासकर दक्षिण भारत में तो हर हिंदू के माथे पर ये चिह्न देखने को मिलते हैं। ऐसे में पिरई के लिए रहमान की अम्मी के शब्द किसी धक्के से कम नहीं थे।

यहाँ बता दें कि एआर रहमान जन्मजात इस्लामी नहीं है। उनके परिवार ने कुछ समय पहले तब इस्लाम कबूला था जब उनकी बहन और पिता बहुत बीमार पड़ गए थे और एक सूफी ने उनसे लड़की की जान बचाने के नाम पर इस्लाम कबूलने को कहा। इस घटना के बाद ही दिलीप कुमार से वे एआर रहमान बन गए और कस्तूरी शेखर बनी करीमा बेगम।

इसके बाद रहमान कई विवादों का हिस्सा बने। एक बार उन्होंने हिंदू देवताओं को अपने पिता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था और कहा था जिसे उनके पिता पूजते थे, उन्होंने ही उसकी जान ली। वहीं रहमान की बहन खतीजा रहमान ने भी बुर्का को डिफेंड किया था और ये कह दिया था कि इससे लड़कियाँ सशक्त होती हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अलग विवाद छिड़ने के बाद रहमान ने आरोप लगाया था कि बॉलीवुड के एक गैंग ने उनके ख़िलाफ़ काम किया ताकि उन्हें कम काम मिले। रहमान ने यह भी कहा कि उन्हें बहुत ‘डार्क’ फिल्में दी जाती हैं, अच्छी नहीं, क्योंकि अधिकांश लोग उस गैंग का हिस्सा हैं।

मरूभूमि समदड़ी खण्ड 🚩

Comments

Popular posts from this blog

वामपंथी इतिहासकारों पर महाराणा की जीत🚩🚩

एक बार फिर से यह सिद्ध हो गया है कि हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप विजयी हुए थे और अकबर को हार का सामना करना पड़ा था। अकबर को ‘महान’ बनाने के लिए वामपंथी और मुस्लिम इतिहासकारों ने उसे विजेता बता कर देश के साथ धोखा किया अपने देश के वामपंथी और मुस्लिम इतिहासकारों के कारण आज भी हल्दीघाटी के युद्ध में विजय को लेकर परस्पर विरोधी मत उभरते हैं। दरअसल, इसे बड़ी और छोटी ताकत की भिड़ंत जैसा युद्ध कहा जाता है, जबकि यह दो विचारधाराओं के बीच का संघर्ष था।  मध्यकाल में यही एक ऐसा युद्ध था, जिसमें मानसिंह को एक रणनीति के तहत इस भुलावे में रखा गया कि अभी युद्ध शेष है और वह अगले मुकाबले का इंतजार ही करता रहा। अधिकांश फारसी लेखकों एवं उनके आधार पर कुछ आधुनिक इतिहास लेखकों ने यहां महाराणा प्रताप की पराजय को स्वीकार किया है। वहीं राजस्थान के इतिहास के स्रोत महाराणा की विजय को स्वीकार करते हैं।  इसके लिए कुछ बातों पर गौर करने की जरूरत है। हल्दी घाटी युद्ध (18 जून, 1576 ई़) के बाद 1577-78 अर्थात् वि़ सं़ 1635 आसोज सुद 5, गुरुवार को महाराणा प्रताप की ओर से जैन मत के तत्कालीन आचार्य ह...

N Ram Destroyed Kasturi’s Legacy Turned The Hindu Into Anti-Hindu Pamphlet Losing Readership

The Hindu, National Newspaper had a tradition and had credibility. It was always Pro Government until N Ram took over patronized by Brahmins and Senior Officials, it was a part of many a persons life, including mine The Hindu National news paper’s legacy ended in 1991 when Kasturi stepped down as Editor. From 1991 it became The Anti Hindu Anti-National news paper. N Ram was a Leftist and pushed the Paper to a leftist agenda which was obviously Anti HinduRise of BJP gave Ram a political target and in TN it was appealing to the major Advertisers. The paper lost its core readers and replacement was inadequate to cover the loss. Social Media destroyed its credibility. While nationally Modi and BJP grew and grew. Age didn’t give wisdom to N Ram. It was understandable when he was young to believe China being a benevolent proletariat experiment to all human beings of world . Forget about political preferences, just being a leftist newsletter in the guise of a newspaper was enough to be a put ...

Telangana: विश्व धरोहर में शामिल हुआ हजार खंभों वाला #Ramappa_Temple, UNESCO ने दी मान्यता ।🚩

तेलंगाना में स्थित काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा मंदिर) मंदिर को यूनेस्को ने रविवार को विश्व धरोहर में शामिल कर लिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता पर कहा कि उत्कृष्ट! सभी को बधाई, खासकर तेलंगाना की जनता को। प्रतिष्ठित रामप्पा मंदिर महान काकतीय वंश के उत्कृष्ट शिल्प कौशल को प्रदर्शित करता है। मैं आप सभी से इस राजसी मंदिर परिसर की यात्रा करने और इसकी भव्यता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का आग्रह करूंगा। बता दें कि वारंगल में स्थित यह शिव मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है, जिसका नाम इसके शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया। इतिहास के अनुसार काकतीय वंश के राजा ने इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में करवाया था। सबसे बड़ी बात यह है कि उस काल में बने ज्यादातर मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन कई आपदाओं के बाद भी इस मंदिर को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। यह मंदिर हजार खंभों से बना हुआ है।  इस संबंध में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक ट्वीट करके कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि यूनेस्को ने तेलंगाना के वारंगल के पालमपेट में स्थित रामप्पा...