Skip to main content

महान रसायनशास्त्री नागार्जुन ।

जानिए भारत के उस महान रसायनज्ञ के बारे में, जो किसी भी धातु को सोने में बदल देता था!
भारत में रसायन विज्ञान और धातु विज्ञान का इतिहास लगभग 3 हज़ार साल पुराना है. प्राचीन भारत रसायन विज्ञान और धातु विज्ञान में कितना आगे था. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1600 साल पहले बने दिल्ली के महरौली में स्थित 'लौह स्तंभ' को आज तक जंक नहीं लगी हैं.

प्राचीनकाल में नागार्जुन भारत के प्रमुख धातुकर्मी एवं रसायनशास्त्री (Alchemist) हुआ करते थे. उन्होंने केवल 11 साल की उम्र से ही रसायन शास्त्र के क्षेत्र में शोध कार्य शुरू कर दिए थे. नागार्जुन के बारे में कहा जाता है कि वो किसी भी धातु को सोने में बदल देते थे.

11वीं शताब्दी में 'अल-बिरूनी' में दर्ज किंवदंतियां कहती हैं कि, नागार्जुन का जन्म गुजरात के पास दहाक गांव में 100 साल पहले' यानी 10वीं शताब्दी की शुरुआत में हुआ था. चीनी और तिब्बती साहित्य कहता है कि नागार्जुन का जन्म विदर्भ में हुआ और फिर वे पास के सातवाहन वंश में चले गए.

प्राचीन भारत के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री नागार्जुन ने रसायन शास्त्र और धातु विज्ञान पर बहुत से शोध कार्य किये. इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों की रचना भी की. इनमें 'रस रत्नाकर' और 'रसेंद्र मंगल' बेहद प्रसिद्ध हैं. नागार्जुन ने अपनी किताब 'रस रत्नाकर' में विभिन्न धातुओं को शुद्ध करने की विधियां दी हुई हैं. इसी किताब में अन्य धातुओं से सोना बनाने की विधियां भी दे रखी हैं.

नागार्जुन राजघराने से ताल्लुक रखते थे, लेकिन वो अक्सर शोध कार्य में ही व्यस्त रहते थे. नागार्जुन ने 'अमृत और पारस' की खोज करने के लिए एक बड़ी लैब भी बनवाई थी. इसी लैब में वो अपने अधिकतर अविष्कार किया करते थे. इस दौरान उन्होंने कई प्रयत्नों के बाद वो विधि खोज निकाली जिसमें किसी भी धातु को सोने में बदला जा सकता था.

इसके अलावा नागार्जुन ने कई असाध्य रोगों को ख़त्म करने वाली औषधियों की खोज भी की. नागार्जुन ने अपनी प्रयोगशाला में पारे पर कई प्रयोग किये. उन्होंने पारे को शुद्ध करना और औषधीय प्रयोग की विधियां भी विस्तार से बताई हैं.

इसके बाद नागार्जुन ने अमर होने वाली चीजों की खोज करनी शुरू कर दी. इस प्रयास में दिन-रात लगे रहने से उनके राज्य में अव्यवस्था फ़ैलने लगी. जब उनके बेटे ने उन्हें राज्य पर ध्यान देने को कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि वो अमर होने वाली दवा बना रहे हैं. ये बात उनके बेटे ने अपने मित्रों को बता दी. इस दौरान किसी ने साजिश के तहत नागार्जुनकी हत्या कर दी और उनकी लैब भी नष्ट कर दी.

वर्तमान भारत ही नहीं, बल्कि प्राचीन भारत भी कई मायनों में श्रेष्ठ था. उस दौर में भी कई महान वैज्ञानिक ने भारत में जन्म लिया.

Comments

Popular posts from this blog

वामपंथी इतिहासकारों पर महाराणा की जीत🚩🚩

एक बार फिर से यह सिद्ध हो गया है कि हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप विजयी हुए थे और अकबर को हार का सामना करना पड़ा था। अकबर को ‘महान’ बनाने के लिए वामपंथी और मुस्लिम इतिहासकारों ने उसे विजेता बता कर देश के साथ धोखा किया अपने देश के वामपंथी और मुस्लिम इतिहासकारों के कारण आज भी हल्दीघाटी के युद्ध में विजय को लेकर परस्पर विरोधी मत उभरते हैं। दरअसल, इसे बड़ी और छोटी ताकत की भिड़ंत जैसा युद्ध कहा जाता है, जबकि यह दो विचारधाराओं के बीच का संघर्ष था।  मध्यकाल में यही एक ऐसा युद्ध था, जिसमें मानसिंह को एक रणनीति के तहत इस भुलावे में रखा गया कि अभी युद्ध शेष है और वह अगले मुकाबले का इंतजार ही करता रहा। अधिकांश फारसी लेखकों एवं उनके आधार पर कुछ आधुनिक इतिहास लेखकों ने यहां महाराणा प्रताप की पराजय को स्वीकार किया है। वहीं राजस्थान के इतिहास के स्रोत महाराणा की विजय को स्वीकार करते हैं।  इसके लिए कुछ बातों पर गौर करने की जरूरत है। हल्दी घाटी युद्ध (18 जून, 1576 ई़) के बाद 1577-78 अर्थात् वि़ सं़ 1635 आसोज सुद 5, गुरुवार को महाराणा प्रताप की ओर से जैन मत के तत्कालीन आचार्य ह...

N Ram Destroyed Kasturi’s Legacy Turned The Hindu Into Anti-Hindu Pamphlet Losing Readership

The Hindu, National Newspaper had a tradition and had credibility. It was always Pro Government until N Ram took over patronized by Brahmins and Senior Officials, it was a part of many a persons life, including mine The Hindu National news paper’s legacy ended in 1991 when Kasturi stepped down as Editor. From 1991 it became The Anti Hindu Anti-National news paper. N Ram was a Leftist and pushed the Paper to a leftist agenda which was obviously Anti HinduRise of BJP gave Ram a political target and in TN it was appealing to the major Advertisers. The paper lost its core readers and replacement was inadequate to cover the loss. Social Media destroyed its credibility. While nationally Modi and BJP grew and grew. Age didn’t give wisdom to N Ram. It was understandable when he was young to believe China being a benevolent proletariat experiment to all human beings of world . Forget about political preferences, just being a leftist newsletter in the guise of a newspaper was enough to be a put ...

Telangana: विश्व धरोहर में शामिल हुआ हजार खंभों वाला #Ramappa_Temple, UNESCO ने दी मान्यता ।🚩

तेलंगाना में स्थित काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा मंदिर) मंदिर को यूनेस्को ने रविवार को विश्व धरोहर में शामिल कर लिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता पर कहा कि उत्कृष्ट! सभी को बधाई, खासकर तेलंगाना की जनता को। प्रतिष्ठित रामप्पा मंदिर महान काकतीय वंश के उत्कृष्ट शिल्प कौशल को प्रदर्शित करता है। मैं आप सभी से इस राजसी मंदिर परिसर की यात्रा करने और इसकी भव्यता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का आग्रह करूंगा। बता दें कि वारंगल में स्थित यह शिव मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है, जिसका नाम इसके शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया। इतिहास के अनुसार काकतीय वंश के राजा ने इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में करवाया था। सबसे बड़ी बात यह है कि उस काल में बने ज्यादातर मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन कई आपदाओं के बाद भी इस मंदिर को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। यह मंदिर हजार खंभों से बना हुआ है।  इस संबंध में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक ट्वीट करके कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि यूनेस्को ने तेलंगाना के वारंगल के पालमपेट में स्थित रामप्पा...